लाभुकों का स्नेह और आशीर्वाद निरंतर सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है- प्रेम कुमार
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को गयाजी टाउन क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड संख्या 7, 8, 9 एवं 10 में पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गया: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को गयाजी टाउन क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड संख्या 7, 8, 9 एवं 10 में पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है, जिसे धरातल पर उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने लाभुकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि लाभुकों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
वहीं मौके पर अधिवक्ता मुकेश शर्मा, प्रेम सागर, पप्पू चंद्रवंशी, विक्की शर्मा, विकास कुमार, शंभू यादव, राजेश मस्तान, राजनंदन गांधी, गोपाल चंद्रवंशी, शिव नारायण चंद्रवंशी, धीरेंद्र धीरू, गुंजन मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।